ऑन-द-स्पॉट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रेलवे अधिकारी क्लब आगरा में तीन वर्गों में हुई बच्चों की प्रतियोगिता
महिला कल्याण संगठन ने कर्मचारियों के बच्चों के लिए किया आयोजन
आगरा। रेलवे के अधिकारी क्लब आगरा में महिला कल्याण संगठन द्वारा ऑन-द -स्पॉट निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा इशानी गोयल की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे भारतीय रेलवे में एक साथ एक ही दिन आयोजित की गई।

प्रतियोगिता ग्रुप-1 (6 से 9 वर्ष), ग्रुप-2 (10 से 12 वर्ष) और ग्रुप-3 (13 से 15 वर्ष) के बच्चों के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी। ग्रुप-1 के लिए मेरी पसंदीदा डिश या ‘मेरे दादा-दादी के घर पर एक मजेदार दिन। जबकि ग्रुप-2 के लिए मैं अपना रविवार कैसी बिताता-बिताती हूं या मेरे पसंदीदा भारतीय त्योहार रहे। ग्रुप-3 के बच्चों के लिए क्या एआई भविष्य के लिए खतरा बनेगा या लाभदायक होगा या 2047 के भारत के बारे में मेरा दृष्टिकोण विषय रहा। तीनों ग्रुप में कुल 40 बच्चों ने भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा इशानी गोयल, सचिव माधुरी सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी रीना बघेला, मोनिका सिंह, अपूर्वा यादव, स्नेहा कुमारी, रेनू प्रसाद ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
