भीम नगरी को जगमगाने के लिए टोरंट पावर ने कीं विशेष व्यवस्थाएं
निरंतर विद्युत आपूर्ति के लिए स्थापित किए गए हैं ट्रांसफार्मर
डेढ़ सौ किलो वाट जरूरत को देखते हुए की दोहरी सप्लाई व्यवस्था
आगरा। जीआईसी मैदान में सज रही भीम नगरी को भव्यता देने और रौशन करने के लिए टोरंट पावर ने भी कमरकस ली है। एक तरफ जहां भीम नगरी को आकर्षक रूप देने के लिए आयोजन समिति के लोग जुटे हैं तो दूसरी तरफ टोरंट पावर भी ऐतिहासिक भीम नगरी को जगमग करने में जुटी हैं। आयोजन के दौरान निरंतर विद्युत सप्लाई के लिए टोरंट पाॅवर ने पूरी व्यवस्था की है।
भीम नगरी में विद्युत व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए टोरेंट पावर ने ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। साथ ही भीम नगरी महोत्सव में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए टोरंट पावर द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है। उच्च अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि आयोजन में किसी तरह का व्यवधान न हो और निरंतर व सुरक्षित विद्युत सप्लाई मिलती रहे।
इस भव्य आयोजन को रोशनी से जगमग करने के लिए टोरेंट पावर द्वारा जीआईसी ग्राउंड में विद्युत व्यवस्था के लिए सिस्टेमैटिक तरीके से उपकरण लगाए जा रहे हैं। टोरंट पाॅवर के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य मंच सहित पूरे प्रांगण में डेढ़ सौ किलोवाट लोड की आवश्यकता को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।
भीम नगरी आयोजन में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त और सुरक्षित रहेगी। इसके लिए दो तरफ की सप्लाई टोरेंट पावर द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। टोरेंट पावर के काम को कमेटी के सदस्यों द्वारा भी सराहा जा रहा है। भूपेन्द्र पाल सिंह, पीआरओ, टोरंट पाॅवर, आगरा

