टोरंट पाॅवर ने नौ स्थानों पर लगाए बिजली बिल राहत योजना के कैंप

0
004d727a-3b3f-49d5-9c62-54bbb19dd561

बकाया बिलों में छूट उपभोक्ताओं के लिए बनी राहत की रौशनी

विद्युत राहत योजना को मिल रहा उपभोक्ताओं का शानदार समर्थन

आगरा। टोरंट पावर की ओर से उपभोक्ता हितैषी पहल शुरू की गई है। इसके तहत सालों पुराने बिलों पर सौ फीसद ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी छूट दी गई है। टोरेंट पावर द्वारा बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से प्रारंभ की गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर में नौ स्थानों, तीनों ग्राहक सेवा केंद्रों और छह कलेक्शन सेंटरों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा के लिए अलग से डेस्क तैयार की गई है। साथ हीएक विशेष टीम को तैनात किया गया है।

टोरंट पाॅवर में अब तक 123 उपभोक्ता इस योजना में पंजीकरण करा चुके हैं और 34 लाख रुपये से अधिक बकाया राशि वसूली की जा चुकी है। यह योजना अत्यंत प्रभावी साबित हो रही हे। विशेषकर उन पुराने बकायादारों के लिए जिनका वर्षों से बकाया लंबित था। पहली बार ऐसी योजना लाई गई है जिसमें मूलधन में भी राहत प्रदान की जा रही है।
विशेष टीम की निगरानी में सुचारू संचालन

बिजली बिल राहत योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए टोरेंट पावर की विशेष टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। कैंप में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता का विवरण दर्ज किया जा रहा है। उन्हें योजना के लाभों के बारे में भी विस्तार से समझाया जा रहा है। कंपनी का प्रयास है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी बकाया राशि समाप्त करें। जब तक यह बिजली बिल राहत योजना संचालित रहेगी, टोरेंट पावर उपभोक्ताओं को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान करती रहेगी। कंपनी की अपील है कि सभी पात्र उपभोक्ता इस लाभकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

टोरंट पाॅवर उपभोक्ताओं की सुविधा और राहत को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यह योजना उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टोरेंट पावर इस योजना को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग जारी रखेगी। संजय कुमार, उपाध्यक्ष टोरंट पाॅवर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *