बैडमिंटन कोर्ट पर दिखेगा जुनून , नीलामी में बरसे लाखों, 25 से 30 दिसम्बर तक श्रवन एकेडमी में होगा आयोजन

0
3e985080-86f6-45ca-91aa-ecc2e21a6d82

आयुष बिष्ट, विवेक, आराध्या की जोड़ी 1.40 लाख में बिकी, आयुष , अंकुर , कुहू के लिए टाइगर्स ने लगाई 1.25 लाख की बोलीय 3 लाख के बजट में हर टीम ने चुने 12 खिलाड़ी

आगरा। पंडित एम.एल. रावत की स्मृति में आयोजित होने वाली 14वीं आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग ;।ठच्स् ैमंेवद 14द्ध की बहुप्रतीक्षित प्लेयर आॅक्शन का आयोजन रविवार को स्पोर्ट्सबज, विजय नगर काॅलोनी में उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। इस बार खिलाड़ियों की नीलामी का प्रारूप कुछ अलग रखा गया था। पहली बार खिलाड़ियों को उनकी श्रेणियों के अनुसार नीलाम किया गया। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों, उसके बाद ओपन डबल्स, फिर वेटरन्स और अंत में नाॅन-प्रोफेशनल खिलाड़ियों की बोली लगाई गई।

प्रत्येक टीम को कुल तीन लाख रुपये का बजट दिया गया था, जिसमें उसे 12 खिलाड़ियों की टीम तैयार करनी थी। पांचों टीमों के मालिकों के बीच अपनी पसंद के खिलाड़ियों को हासिल करने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
आयुष के लिए लगी सबसे ऊंची बोलियां
मार्की खिलाड़ियों की नीलामी में आगरा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आतुष, दक्ष और बिष्ट सभी टीम मालिकों की पहली पसंद बने रहे। इनके साथ महिला खिलाड़ियों तथा जूनियर वर्ग की आगरा की राज्य स्तरीय चैंपियन खिलाड़ियों को भी मार्की श्रेणी में शामिल किया गया था।

नीलामी का सबसे रोमांचक मुकाबला कोआ जेसीडी टाइगर्स और टीसा एमएसजी स्ट्राइकर्स के बीच आयुष को लेकर देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच बोली बढ़ते-बढ़ते 1.25 लाख रुपये तक पहुंच गई। अंततः कोआ जेसीडी टाइगर्स आयुष को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। टाइगर्स ने मार्की श्रेणी से आयुष के साथ अंकुर और कुहू को भी अपने दल में शामिल किया।

वहीं आयुष बिष्ट के साथ विवेक कुमार और आराध्या की जोड़ी को लेकर भी जबरदस्त उत्साह रहा। इस तिकड़ी पर 1.40 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगी और अंततः टीसा एमएसजी स्ट्राइकर्स ने इन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

ओपन डबल्स और वेटरन्स में भी रही कड़ी प्रतिस्पर्धा
ओपन डबल्स श्रेणी में मोक्ष, अनुभव, सार्थक, आशीष, पंकज और अनिरु( जैसे खिलाड़ियों की मांग रही। टीम मालिकों ने अपनी टीम के संयोजन और खेल की रणनीति को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर दांव लगाया।

वेटरन्स श्रेणी में यश, नीरज, बहुगुणा, जोशी, विकास, गोगिया और पवन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर टीमों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सभी टीमों ने अनुभव और संतुलन को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंद के खिलाड़ियों का चयन किया।

नाॅन-प्रोफेशनल श्रेणी में हार्दिक, ईशान, मोहित, श्रेय और आनंद जैसे खिलाड़ियों को लेकर विशेष उत्साह रहा। हार्दिक के लिए तीन टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें अंततः प्रखर स्पार्टन्स उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।

*14 वर्षों से देश की अनूठी बैडमिंटन लीग*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज महेश नौटियाल ने बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा को लगातार 14 वर्षों से इस अनूठी लीग का आयोजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लीग आगरा की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का शानदार मंच प्रदान करती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विभिन्न आयु वर्गों और अलग-अलग उपलब्धियों वाले खिलाड़ी एक साथ आते हैं। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि टीम भावना और पारिवारिक वातावरण भी विकसित होता है।

एसोसिएशन के सचिव राहुल पालिवाल ने बताया कि आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग देश में अपनी तरह की एक अनूठी प्रतियोगिता है, जिसका लगातार 14 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। यह लीग अनुभवी खिलाड़ियों, उभरती प्रतिभाओं और खेल प्रेमियों को एक साझा मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

आयोजन सचिव संजीव रावत ने जानकारी दी कि बालिका वर्ग के लिए अर्शी और अभ्या स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में उपलब्ध रहेंगी। वहीं संयोजक नंदी रावत ने बताया कि लीग की टीम जर्सी और विशेष एंथम का भी शीघ्र अनावरण किया जाएगा।

*नीलामी का संचालन बना आकर्षण*
पूरी नीलामी का संचालन ऑक्शनियर आशीष जसरोटिया ने बेहद कुशलता, पारदर्शिता और रोचक अंदाज में किया। उन्होंने पूरे समय टीम मालिकों और उपस्थित दर्शकों को नीलामी से जोड़े रखा। खिलाड़ियों की बोली के दौरान उत्सुकता और रोमांच का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक और मून टीवी पर किया गया, जिससे बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी इस आयोजन से जुड़े।

कार्यक्रम में लोकेंद्र चाहर, निश्चल जैन, उदय गोयल, यश मेहता, अजय महाजन, दिनकर खन्नूजा, प्रमोद कुमार, अभिषेक सहित बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजन सचिव संजीव रावत, एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालिवाल, कोषाध्यक्ष पवन मंगल और संयोजक नंदी रावत ने अतिथियों का स्वागत किया।

अब सभी पांचों टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी जर्सी में उतरने और कोर्ट पर अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। खेल प्रेमियों को इस बार एक और रोमांचक सीजन का इंतजार है।
*पांच टीमें – खिलाड़ियों की पूरी फौज*

*1. प्रखर स्पार्टन्स*

टीम मालिक प्रवीण अग्रवाल एवं लव गोयल
मेंटर – अनुभव
मार्की – दक्ष, शुभम सोलंकी, पलक
ओपन डबल्स अनुभव सक्सेना, अर्पित, शौर्य चैधरी
वेटरन्स सुमित कपूर, बहुगुणा, जोशी
नाॅन-प्रोफेशनल हार्दिक पालिवाल, ईशान खन्नूजा, विशाल सक्सेना

*2. कोआ जेसीडी टाइगर्स*

टीम मालिक- विनोद सीतलानी एवं रवि जैन
मेंटर -मयंक
– मार्की-आयुष अग्रवाल – अंकुर – कुहू
– ओपन डबल्स पंकज चाहर, चंद्रकांत, सम्यक जैन
– वेटरन्स मयंक कपूर, राहुल गोगिया
– नाॅन-प्रोफेशनल श्रेय सेठ, पुष्पराज नेगी, निखिल अग्रवाल, नितिन पटेल

*3. टीसा एमएसजी स्ट्राइकर्स*
मेंटर-मनीष गुडवानी
टीम मालिक संजय कालरा एवं विक्रम और विशाल गुप्ता
– मार्की – आयुष बिष्ट – विवेक कुमार, आराध्या
– ओपन डबल्स आशीष जसरोटिया, मयंक जैन, आकाश धाकरे
– वेटरन्स मनीष गुदवानी, पवन मंगल
– नाॅन-प्रोफेशनल वैभव छाबड़ा, मोहित ठुकराल, विक्रम, आनंद कुमार

*4. सैक कावेरी वाॅरियर्स*
टीम मालिक मयंक शर्मा एवं रुचि फौजदार
मेंटर अमित
– मार्की – सुमित, इश्मीत, संघमित्रा
– ओपन डबल्स – मोक्ष, अनिरु(, निशांत वर्मा
– वेटरन्स – अमित उपाध्याय, यश मेहता, नीरज जैन
– नाॅन-प्रोफेशनल – विहान, अथर्व राजत, पुनीत वशिष्ठ, अमन कुमार

*5. शटल Yoddhas*
टीम मालिक- अनुराग एवं रूपम श्रीवास्तव
मेंटर-आदित्य व्यास
– मार्की-आदित्य गौर – देवांश – संघमित्रा
– ओपन डबल्स- आदित्य व्यास, सार्थक पाहवा, अक्षत ढोलका
– वेटरन्स- विकास आनंद, कमलकांत
– नाॅन-प्रोफेशनल- गुलाब सिंह, दिनेराज खंडेलवाल, वत्सल सिंघल, दिनकर खन्नूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे