मथुरा में सगाई में शामिल होने जा रहे युवक बाइक समेत रजवाहे में गिरे, तीनों की हुई मौत

0
bika-samata-tana-yavaka-rajavaha-ma-gara_6bad29a5ab4af934d95d662ad99253e7

मथुरा। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक चचेरी बहन की लगन सगाई में शामिल होने बाइक पर सवार होकर राधाकुंड जा रहे थे। इसी दौरान गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रजवाह में जा गिरी। हाइसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार कन्हैया, अंकुश और प्रवीण निवासी मासूम नगर मथुरा राधाकुंड में एक पारिवारिक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने रजवाह में जा गिरी। रजवाहे में बहते तेज पानी के कारण तीनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को रजवाह से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *