आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, परखेंगे एसआईआर की रफ्तार, कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रेरित

0
aagara-pahaca-saema-yaga-aathatayanatha_6c8055ac05b2f63afc8aff39983df96b

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार अपरान्ह करीब चार बजे आगरा पहुंचे। खेरिया हवाई अड्डे पर भाजपा सांसद, विधायक, पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया। योगी आदित्य नाथ यहां मंडलीय समीक्षा और भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

आयुक्त सभागार में सीएम योगी एसआईआर व अन्य मामलों पर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। करीब दो घंटे चलने वाली इस बैठक के दौरान सीएम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुस्त रफ्तार की समीक्षा कर मतदाता बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *