आगराथाॅन मैराथन में दौडा टोरेंट पावर

0
d3bbaa97-cf85-4335-83c2-05914841943c

फिटनेस और कॉर्पोरेट वेलनेस को दिया बढ़ावा
टोरंट पाॅवर के सभी कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

आगरा। टोरेंट पावर द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगराथॉन मैराथन में सभी कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौड का मकसद कर्मचारियों को अच्छे स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली अपनाने  को प्रेरित करने के साथ ही आम लोगों को भी सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

फतेहाबाद रोड स्थित जेपी गार्डन में आयोजित इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। फिटनेस के साथ मनोरंजन को जोड़ते हुए टोरेंट पावर ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कॉर्पोरेट वेलनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
आगराथॉन ने टोरंट कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और सौहार्द को बढ़ावा मिला। आगराथॉन की सफलता के साथ टोरेंट पावर ने फिटनेस, कर्मचारी विकास और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को एक बार फिर दर्शाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *