एनसीआरएमयू की रेल प्रशासन के साथ पीएनएम में प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

0
1cfb16d2-1c1c-4d72-9435-0f3846498f15

मंडल रेल प्रबंधक ने यूनियन की समस्याओं को गंभीररता से सुना

रेलकर्मियों के हित में शीघ्र समस्याओं समाधान का दिया आश्वासन

आगरा। एनसीआरएमयू की रेल प्रशासन के साथ हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिका रियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में यूनियन की ओर से 17 सूत्रीय मांगें रखी गईं।

एनसीआरएमयू के मंडल मंत्री सुकेश यादव ने रनिंग कैडर में एएलपी से एलपीजी जीपी प्रमोशन का हल निकालने और 31 दिसंबर से पूर्व सभी विभागों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की मांग की। ताकि ज्यादा से ज्यादा रेल कर्मचारियों को 8 वें वेतन आयोग का लाभ मिल सके। इसके अलावा ट्रैफिक और इंजीनियरिंग विभाग में कर्मचारियों के बिना किसी आधार पर ट्रांसफर का मुद्दा उठाया गया। साथ ही रेल प्रशासन द्वारा एनसीआरएमयू के पदाधिकारियों के प्रति दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही कर स्पेशल अवकाश नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया।

बैठक में मंडल में महिला रेल कर्मचारियों के कार्यस्थल पर सभी मूलभूत समस्याओं को उपलब्ध कराने, रनिंग कर्मचारियों के ओवर ऑवर ड्यूटी में कटौती करने के लिए अनावश्यक नियम विरुद्ध ज्यादा डयूटी न करवाने और सभी रेल कर्मचारियों को रेल आवास का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर किए जाने, रेलवे अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की गई।

बैठक में लोको पायलट गार्ड लॉबी ईदगाह और मथुरा में मूलभूत समस्याओं पीने की पानी की व्यवस्था, गाड़ियों के विलम्बित होने पर लोको पायलट्स को इंतजार करने के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था करने की मांग की। ट्रैकमैन कर्मचारियों की बीट 16 किमी से कम कर 12 किमी करने की मांग की गई। साथ ही मंडल के सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। इसके अलावा धौलपुर सहित मंडल के सभी रेलवे आवासों में जल भराव, छतों से पानी के रिसाव को सही करान,े मथुरा हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति, आगरा मंडल में कार्यरत इंजी. विभाग के कर्मचारियों के लिए सुविधाओं से भरा गैंग हट बनाये जाने की मांग की गई। वहीं बाद में 2 इंजन की शंटिंग 1 शंटिंग मास्टर और 4 पॉइंट्समैन से गलत तरीके से कार्य कराए जाने पर रोक लगाई जाए।

बैठक में आगरा मंडल में सेफ्टी व नॉन सेफ्टी केटेगरी में रिक्त पदों को भरे जाने, कर्मचारियों को नए वेतन का लाभ दिलाने और रेल आवासों के मार्ग में आवागमन के लिए रोड बनाये जाने की मांग भी गई। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने कर्मचारियों की मांगों पूरा करने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रणव कुमार, संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी सनत जैन के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं एनसीआरएमयू की ओर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, सचिव सुकेश यादव, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, हरिओम भारद्वाज, नीरज परिहार, वीएस मीणा, साजमा परवीन, सतीश शर्मा, शाखा पदाधिकारी ब्रजपाल सिंह, अभिमन्यु वर्मा, आयुष यादव, रविन्द्र सिंह, रामसिंह जाट, दीपक उपाध्याय, सावन कुमार, राहुल चैधरी, महेश बघेल, रमेश बघेल, प्रकाश चन्द्र मीना, सुनील भदौरिया और भूपेंद्र लवानियां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *