खंदौली गौशाला में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने सीडीओ ने दिए निर्देश
सीडीओ प्रतिभा सिंह ने खंदौली की धौरऊ गौशाला का किया औचक निरीक्षण
बिजली, पानी और अन्य व्यवस्थाएं किए जाने के मौके पर ही दिए निर्देश
आगरा। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह गुरुवार को खन्दौली स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गौशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह उजाला प्रेरणा महिला संकुल समिति रामनगर आगरा द्वारा उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, आगरा के सहयोग और दिव्य प्रेम एण्टरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद द्वारा गोवंश के अपशिष्ट (गोबर व मूत्र ) से अगरबत्ती, धूप बत्ती आदि के उत्पादन के लिए एक उपक्रम की स्थापना की जा रही है।
खंदौली के गांव धौरऊ स्थित बृहद गौशाला का संचालन शिवांग फाउण्डेशन एन जीओ द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान सीडीओ ने मौके पर खण्ड विकास अधि कारी को निर्देश दिए गए कि उपरोक्त उपक्रम में कार्यरत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए पृथक-पृथक शौचालय का निर्माण कराया जाए। साथ ही उपक्रम के पास पानी की समुचित व्यवस्था के लिए समरसेबिल और आरओ की भी व्यवस्था करने निर्देश ग्राम प्रधान और सचिव को दिए। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि उपरोक्त संचालित उपक्रम पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चिित की जाए। इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति रोस्टर आवर्स में यथासम्भव परिवर्तन करा लिया जाए।
गौशाला में संचालित अगरबत्ती धूपबत्ती आदि के उत्पादन सम्बन्धी उपक्रम को जिस शैड में स्थापित किया जा रहा हैं वहां विधुत व्यवस्था, पंखे, लाइट आदि की व्यवस्था करने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देश दिए गए।


