गिरीश कुमार गुप्ता ने संभाला अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार

0
aadbab21-c6ab-459c-b654-ff8b43618f34

यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं में निरंतर सुधार की प्राथमिकता जताई

रेलवे के विभिन्न पदों पर कार्य का है प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल के नए अपर मंडल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार के स्थानांतरण के बाद यह दायित्व संभाला। इस दौरान गिरीश कुमार गुप्ता ने आगरा रेल मंडल में यात्री सुविधाओं में इजाफा और रेल सेवाओं सुधार उनकी प्राथमिकता होगी।

गिरीश कुमार गुप्ता भारतीय रेल भंडार सेवा (आईआरएसएस) के वर्ष 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा जयपुर से पूर्ण की है। रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए व्यापक प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव अर्जित किया है। इससे पूर्व वे इंटीग्रिल कोच फैक्टरी चेन्नई में मुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य) के पद पर कार्यरत थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद गिरीश कुमार गुप्ता ने कहाकि वे आगरा मंडल में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, कार्यकुशलता में वृद्धि और रेल सेवाओं के निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर आगरा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए अपर मंडल प्रबंधक गिरीश गुप्ता का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *