आगरा कैंट-असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन हुआ शुरू

0
3413763c-72bb-4bd6-b8cd-cc6bb52e2f01

केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

आगरा कैंट से गुजरात के असारवा स्टेशन तक चलेगी नई ट्रेन

केन्द्रीय मंत्री ने व्यापारियों के लिए सूरत तक सीधी ट्रेन चलाने की उठाई मांग

आगरा। यात्रियों की सुविधाओं के लिए आगरा रेल मंडल द्वारा गुजरात के असारवा स्टेशन के लिए नई ट्रेन शुरू की है। बुधवार को आगरा कैंट-असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगरा कैंट स्टेशन से असारवा स्टेशन के लिए शुरू हुई इस ट्रेन के संचा लन का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा रेल मंडल द्वारा बुधवार को आगरा कैंट- असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन शुभारंभ बुधवार शाम को केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने व्यापारियों के लिए आगरा कैंट से सूरत के लिए भी सीधी ट्रेन सुविधा मुहैया कराने की मांग उठाई। इस पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने कहाकि मंत्री जी द्वारा सूरत के लिए ट्रेन की उठाई गई मांग को उनके लिखित में मिलने पर जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

अहमदाबाद के असारवा के लिए आगरा कैंट स्टेशन से इस ट्रेन के संचालन का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 9 कोच, स्लीपर-10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी-2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी-1 और 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच हैं। यह ट्रेन सं.-20178 आगरा कैंट से असारवा के लिए 18.45 बजे प्रस्थान करेगी और 11 बजे असारवा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी सं.-20177 असारवा से 15 बजे चलेगी और आगरा कैंट स्टेशन पर 7.15 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट से यह गाडी 20178 प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। वहीं गाड़ी सं.-20177 असारवा से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को अब आगरा कैंट से असारवा (अहमदाबाद) के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। इससे समय और श्रम की बचत होगी। इससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आगरा और अहमदाबाद के बीच रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इस मौके पर विधायक आगरा छावनी डॉ. जीएस धर्मेश, मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, मंडल के सभी रेल अधि कारी, प्रतिनिधियों, यूनियन के पदाधिकारी, जीआरयूसी, डीआरयूसीसी और एसआर यूसीसी सदस्यों के अलावा बडी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

…जब मंत्री जी ने जताई नाराजगी

आगरा कैंट स्टेशन पर असारवा के लिए ट्रेन शुभारंभ के समय केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल कुछ असहज दिखाई दिए। उन्होंने मंच से ही नाराजगी जताते हुए कहा, डीआरएम साहब आगे से उनका कोई कार्यक्रम रखें तो स्टेज बडा बनवाएं और मंच पर ज्यादा से ज्यादा कुर्सियां लगवाएं। ताकि सभी रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य और अधिकारी बैठ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *