मुख्यमंत्री योगी ने उप्र में बहाई बदलाव की धाराः जयवीर सिंह

0

यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर 3 दिवसीय मेले जनपदीय विकास उत्सव का प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारम्भ

उप्र में गुण्डई, अराजकता, चैथ वसूली और अपराध की घटनाओं पर लगी रोक, अभियान चलाकर स्थापित कियायोगी माॅडल

देश प्रदेश, ही नहीं, बल्कि विश्व में भी यूपी के लिए अवधारणा बदली, उद्यमी अपना उद्योग स्थापित करने के इच्छुक

आगरा। केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचानें के उद्देश्य से यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर जीआईसी ग्राउण्ड में तीन दिवसीय मेले जनपदीय विकास उत्सव का शुभारम्भ जनपद प्रभारी और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहाकि वर्ष 2017 से पहले गुण्डई, अराजकता, चैथ वसूली और अपराधिक घटनाओं के चलते उप्र एक बीमारू राज्य के तौर पर जाना जाता था। उप्र का विकास, औद्योगिकीकरण और रोजगार सब ठप हो गये थे। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुण्डई, अराजकता, चैथ वसूली, अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य किया। नतीजन आज उप्र भारत का ग्रोथ इंजन कहा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री ने योजनाबद्ध तरीके से बदलाव की धारा बहाई। किसानों के लिए ऋण माफी, किसान सम्मान निधि, सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के साथ साथ व्यापारी, उद्यमी, बेरोजगार आदि को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया है। उन्होंने उप्र में गुण्डे व माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चलाया वह योगी मॉडल के रूप में स्थापित हो चुका है। आज देश के अन्य राज्यों में भी उसको लागू करने की मांग की जा रही है।

पर्यटन मंत्री ने कहाकि जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से यूपी में न कोई दंगा हुआ है और न ही कोई कर्फ्यू लगा। सब कुछ चंगा है। देश, प्रदेश ही नहीं बल्कि दुनिया मेंयूपी के लिए अवधारणा बदली है। उद्यमी अपना उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं। इसका उदाहरण ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट है, जिसमें उद्योगपतियों द्वारा लगभग 40 लाख करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में लगभग 10 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारा गया। उन्होंने कहा कि देश विश्व गुरू बनाने की राह में सर्वें भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामयी धारणा के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज महाकुम्भ में लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान कर सनातन परम्परा में अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नित नये कीर्तिमान स्थापित कर भारत को सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के रूप में योगदान दे रहा है। टैक्सेशन के रूप में उप्र को एक बड़ी पूंजी मिल रही है। छह एक्सप्रेस वे संचालित हैं और 11 नए एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है। गोकुल से वृन्दावन तक क्रूज चलाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि जनपद में 567 करोड़ से खेरिया एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। टर्मिनल बनने से देश विदेश के लोगों की यात्रा सुगम होगी। आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत 978 करोड़ के कार्य कराए गए हैं। पूर्णिमा रात के अलावा ताजमहल को हर रात खोलने की योजना पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष व केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित पुस्तक और वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया।

विधायक पुरूषोत्म खण्डेलवाल ने कहाकि आज हमारे घरों में गंगाजल आ रहा है। उन्होने कहाकि आगरा एक ऐसा शहर है जिसकी चारों दिशाओं में शिवालय और मध्य में मनःकामेश्वर और रावली शिवालय है। सभी शिवालयों में पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा जीर्णाद्धार और सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। पालीवाल पार्क में अंग्रेजों द्वारा स्थापित जॉन्स पब्लिक लाइब्रेरी का नाम बदलकर देश के प्रख्यात सहित्यकार अजीत भटनागर के नाम पर रखा गया है। उन्होने मांग की कि उस लाइब्रेरी को विश्व स्तरीय बनाने के साथ ही आगरा में बैराज की मांग की। ताकि आगरा को रेगिस्तान बनने से बचाया जा सके। विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहाकियोगी आदित्य नाथ की सरकार में उप्र रामराज्य बनने की ओर बढा है। उन्होंने कहा कि जहां देश में पहले एक राष्ट्र दो झण्डे और दो संविधान थे। वहीं हमारी केन्द्र सरकार के दृढ़ निश्चय के कारण अब भारत में एक राष्ट्र, एक झण्डा और एक संविधान है। विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश ने कहाकि योगी आदित्यनाथ ने गुण्डे व माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। आज देश का हर उद्यमी प्रदेश में निवेश करने के लिये लालायित है। इस मौके पर महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशान्त पौनियां, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित शहर के गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

प्रभारी मंत्री द्वारा निपुण विद्यालय के प्रधानाचार्यों, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के लाभार्थियों, ओडीओपी के तहत टूलकिट, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनान्तर्गत लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र तथा कृषि यंत्रों पर अनुदान के प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मेला परिसर में लगे विभिन्न विभागों के 58 स्टालों का फीता काटकर शुभारम्भ किया। स्टालों पर जाकर विभाग द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष व केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारम्भ और अवलोकन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *