होली के रंग आगरा मेट्रो के संग

0

आगरा मेट्रो में ताज रॉयल सोसाइटी के जौली फ्रेंड्स ग्रुप की महिलाओं ने की होली की थीम पर किटी पार्टी

आगरा। ताज रॉयल सोसाइटी के जौली फ्रेंड्स ग्रुप की महिलाओं ने शुक्रवार को आगरा मेट्रो में चलती ट्रेन में होली की थीम पर किटी पार्टी की। इस दौरान ग्रुप की महिलाओं ने गाने गुनगुना कर किटी पार्टी गेम्स खेल मनोरंजन किया। इसके साथ ही ग्रुप की सदस्याओं ने सेल्फी लेकर खास लम्हों को यादगार बनाया। इस दौरान यूपी मेट्रो द्वारा ट्रेन को रंग-बिरंगे गुब्बारों, पेपर रिबन आदि से सजाया गया था।

किटी पार्टी के दौरान ग्रुप की महिलाओं ने ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, यारो दोस्ती बड़ी ही हसीन’ आदि गीत गाए। इसके बाद ग्रुप की महिलाओं ने किटी पार्टी गेम्स खेले। इस दौरान ग्रुप की सदस्याओं ने आगरा मेट्रो की सुविधाओं की जमकर सराहना की।

गौरतलब है कि यूपीएमआरसी द्वारा यात्रियों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यह आकर्षक सुविधा दी जा रही है। इसके तहत बुकिंग के बाद यात्रियों के जन्मदिन, किटी पार्टी आदि आयोजनों के लिए मेट्रो ट्रेन के कोच को सजाया जाता है। प्री-वेडिंग शूट की सुविधा मेट्रो ट्रेनों के अंदर और मेट्रो स्टेशनों पर भी उपलब्ध है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए ईमेल आगरा मेट्रा ंपर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *