डाॅ. राहुल राज बने हिन्दी भाषा सलाहकार समिति के सदस्य

0
330967e7-4daf-4cb9-bd45-c147b74d9129

कुलश्रेष्ठ महासभा ने इस उपलब्धि पर राहुल राज का किया सम्मान

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन प्रत्याशी बनाए जाने पर दीं शुभकामनाएं

आगरा। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शहर के शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ को हिंदी भाषा सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है। डॉ. राहुल राज की इस उपलब्धि पर कुलश्रेष्ठ सभा के अध्यक्ष शशि कुमार कुलश्रेष्ठ ने पदाधिकारियों संग मिल्टन स्कूल में शाॅल, माला और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही आगरा खंड स्नातक निर्वाचन में प्रत्याशी होने की जानकारी पर उनकी जीत की कामना के करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

कुलश्रेष्ठ महासभा ने आगरा खंड स्नातक चुनाव में राहुल राज का तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर शशि कुमार कुलश्रेष्ठ अध्यक्ष, मुकेश कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद कुलश्रेष्ठ ऑडिटर, सुनील कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. विकास कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष युवा शाखा, आशीष कुलश्रेष्ठ एडवोकेट सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *