आगरा की जर्जर सडकों के सुधार के लिए सांसद नवीन जैन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

0
navin-jain_1509813406

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिकन्दरा से रामबाग चैराहे तक सर्विस रोड की मरम्मत और चैड़ीकरण कराए जाने की मांग की

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की सड़कों की बदहाली को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिकन्दरा से रामबाग चैराहे तक सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत और चैड़ीकरण कराए जाने की मांग की है।

सांसद जैन ने कहाकि यह मार्ग आगरा की जीवन रेखा है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। गहरे गड्ढों, धंसानों और टूट-फूट की वजह से न केवल आमजन को कठिनाई हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।

सांसद जैन ने पत्र में कहाकि आगरा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी है। यहां प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आते हैं। ऐसे में गड्ढों और धूल-मिट्टी से भरी सडकें आगरा की छवि को धूमिल करती हैं। सांसद ने कहाकि आगरा में सिकन्दरा, ट्रांसपोर्ट नगर, खंदारी चैराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, नालबंद चैराहा, वजीरपुर और नामनेर जैसे प्रमुख क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। जगह-जगह बने गड्ढे वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़कों पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

इन मार्गों से रोजाना आने-जाने वालों हर दिन जाम में फंसना पड़ता है। माल ढुलाई के ट्रक और छोटे वाहन गड्ढों के कारण बार-बार खराब हो जाते हैं, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। वहीं खराब सड़कों के चलते स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी यात्रा करने में कठिनाइयां आती हैं।

सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर उपरिपथीय सड़कों की मरम्मत व चैड़ीकरण का कार्य तुरंत शुरू कराया जाए। ताकि आगरा की जनता को राहत मिलने के साथ ही पर्यटन को भी नई गति मिल सकेगी। सांसद जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार जनता की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और आगरा की उपरिपथीय सड़कों की मरम्मत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सांसद ने कहाकि वह स्वयं इस मामले की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे और जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्रयासरत रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *