सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 15वें उपराष्ट्रपति

0
cp-radhakrishnan_large_1929_8

एनडीए कैंडिडेट को मिले 452 वोट, इंडिया गठबंधन के केबी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

 

कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के 315 सांसदों के वोट का दावा किया था, हालांकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। बीआरएस और बीजेडी ने चुनाव में भाग नहीं लिया। जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *