आगरा मेट्रोः एमजी रोड पर प्रमुख स्थानों से बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू

0
d6c0efba-8282-4503-adda-53fa91aaba16

यातायात को सुगम बनाने के लिए आगरा मेट्रो कर रही प्रयास

निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ हटाई जा रही है बैरिकेडिंग

बैरिकेडिंग के अंदर  किया सड़क निर्माण, यातायात हुआ सुगम

आगरा। यूपी मेट्रो द्वारा दूसरे कॉरिडोर में जिन प्रमुख स्थानों पर यू गर्डर रखे जा चुके हैं अथवा पिलर का निर्माण पूरा हो गया है, वहां से बैरिकेडिंग हटाकर रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ मॉल रोड के अधिकतम भाग से बैरिकेडिंग हटाई जा चुकी है।
यूपी मेट्रो द्वारा अब तक कैंट क्षेत्र में सुल्तानपुरा, सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के आसपास, प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट परिसर के बीच विभिन्न स्थानों, सुभाष पार्क, धाकरान चैराहा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज के आसपास, नगर निगम कार्यालय के सामने और मॉल रोड से बैरिकेडिंग हटाकर सड़क निर्माण कर यातायात को सुगम बनाने की पहल शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यूपी मेट्रो द्वारा एमजी रोड पर यातायात को सुगम बनाने के लिए पहले से प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा मेट्रो टीम पहले से ही बैरिकेडिंग के अंदर भी सड़क निर्माण कार्य सिविल कार्यों के साथ ही शुरू कर दिया गया था। ताकि बैरिकेडिंग हटने के बाद शहरवासियों को जल्द सुगम यातायात का साधन मिले और सड़क बनने में अतिरिक्त समय ना लगे।
यह पहल न केवल मेट्रो के काम को गति देगी, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी। इन प्रयासों से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा। बेहतर फुटपाथ और सड़कें आगरा के निवासियों के लिए एक सुखद और सुरक्षित यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करेंगी। यूपीएमआरसी शहर के निवासियों से निर्माण कार्यों के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे