आगरा मेट्रो के ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

0
WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.48.32 PM (1)

आगरा मेट्रो : ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

शांति मांगलिक स्कूल ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के नर्सिंग छात्रों एवं स्टाफ के लिए आयोजित हुई स्पेशल मेट्रो राइड

आगरा । अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आगरा मेट्रो के ‘कम्युनिटी कनेक्ट’ इनिशिएटिव के चलते नर्सिंग छात्रों एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए स्पेशल मेट्रो राइड एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर यूपीएमआरसी टीम ने नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, एवं उनके स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान को भी रेखांकित किया ।

शांति मांगलिक स्कूल ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के नर्सिंग के छात्रों एवं नर्सिंग स्टाफ ने स्पेशल राइड में मेट्रो यातायात के फायदे जाने । सभी को स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने के नाते पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम की सुविधा के बारे में बताया गया, जो ट्रेन के हर कोच में है एवं किसी इमरजेंसी में / किसी यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उसे दबाकर समस्या का निस्तारण किया जा सकता है ।

इसी प्रकार से सभी को दिव्यांगजन हेतु टैकटाइल पाथ, मेट्रो एवं लिफ्ट्स में व्हीलचेयर स्पेस आदि का प्रावधान भी बताया गया ।

विदित हो की आगरा मेट्रो कॉरिडोर आगरा वासियों की सहूलियत के लिए सभी प्रमुख अस्पतालों को जोड़ता है । एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन , जो मनकामेश्वर के ठीक बाद वाला मेट्रो स्टेशन है, शहर के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज को मेट्रो द्वारा शहर से जोड़ता है । इसी प्रकार जिला अस्पताल (प्रतापपुरा मेट्रो स्टेशन के पास), उजाला रेनबो अस्पताल (सिकंदरा मेट्रो स्टेशन के पास) भी मेट्रो रूट पर होंगे ।
आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली गेट एरिया भी सुगमता से पहुंचा जा सकेगा , जहाँ कई सारे अस्पताल एवं पैथोलॉजी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे