आगरा रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जाँच कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

0
WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.34.46 PM

आगरा:  मंडल रेल प्रबंधक आगरा  गगन गोयल के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में आगरा मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जाँच कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
माह अप्रैल 2026 में मंडल के विभिन्न टिकट जाँच कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट राजस्व अर्जित किया गया। विपिन कुमार यादव TTI/MTJ द्वारा रु० 7,69,340/- की व्यक्तिगत रेल आय अर्जित की गई। इसी प्रकार आगरा छावनी स्टेशन पर कार्यरत शिवधेश कुमार Sr.CCTC/AGC द्वारा रु० 4,52,320/-,  हर्ष सिंह Sr.CCTC द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान रु० 80,755/-,  पी.के. वैरवा TTI/AF द्वारा रु० 5,96,340/- तथा अमेनिटी साइड में कार्यरत सुरेन्द्र सिंह TTI/AF द्वारा रु० 90,930/- की व्यक्तिगत रेल आय अर्जित की गई, जो मंडल स्तर पर व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक आय में शामिल रही।

इसके अतिरिक्त दिनांक 23-04-2026 को मथुरा जं. स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा द्वारा किये गये औचक निरीक्षण के दौरान दीपक गोस्वामी TTI/MTJ, अमित सिंह Sr.CCTC,  मनवीर सिंह Sr.CCTC एवं  विभव प्रकाश Sr.CCTC/MTJ अपने-अपने ड्यूटी स्थान पर पूर्ण सजगता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए पाए गए।
उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, राजस्व वृद्धि एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अंकित गुप्ता द्वारा उपरोक्त सभी टिकट जाँच कर्मचारियों को ₹500-₹500 की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई।
इसके अतिरिक्त मंडल के अंतर्गत डिपो प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु  नागेन्द्र तिवारी CTI/G मथुरा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर  बीरेन्द्र सिंह चौहान DCM, संजय गौतम ACM/Coaching,  संजीव कुमार जाटव ACM/Freight एवं  आर.के. सिंह DCI/TC सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे