पृथ्वी दिवसः आओ मिलकर धरा को बनाएं हरा-भरा

0
fdd40811-702c-4e14-85b2-f37911ada481

आगरा मेट्रो और द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा) ने हरित अभियान के साथ मनाया पृथ्वी दिवस

आगरा। पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए आगरा मेट्रो ने द इंटरनेशनल स्कूल आगरा (टीसा) के सहयोग से बुधवार को पृथ्वी दिवस जाग रूकता सत्र का आयोजन किया। इस पहल में यूपीएमआरसी के अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और छात्र पृथ्वी संरक्षण के महत्व को मनाने के लिए एक साथ आए।


इस विशेष सत्र में आज की तेजी से शहरीकरण हो रही दुनिया में सतत विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित रहा। यूपीएमआरसी के प्रतिनिधियों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आगरा मेट्रो जैसी स्वच्छ और हरित सार्वजनिक परिवहन प्रणालियां शहरी गतिशीलता को कैसे बदल रही हैं, साथ ही कार्बन उत्सर्जन, यातायात, जाम और पर्यावरण को हो रही हानि को काफी हद तक कम कर रही हैं।

सत्र को अधिक आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए, छात्र-छात्राओं के लिए एक इंटरैक्टिव क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रश्नोत्तरी सत्र ने न केवल छात्रों के ज्ञान का परीक्षण किया, बल्कि पृथ्वी बचाओं का सशक्त सामाजिक संदेश फैलाने में भी मदद की, जिससे छात्रों को पर्यावरणीय चुनौतियों और समाधानों के बारे में गंभीरता से सोचने के लिए प्रोत्साहन मिला।

इस सत्र के माध्यम से छात्रों को यह जानकारी दी गई कि मेट्रो रेल जैसी कुशल और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणालियां सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) को प्राप्त करने में कितना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। यूपीएमआरसी टीम ने समझाया कि निजी वाहनों के बजाय मेट्रो यात्रा का चुनाव करने से प्रदूषण कम करने, ऊर्जा बचाने और स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने में कैसे मदद मिलती है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और द इंटरनेशनल स्कूल आगरा के बीच यह सहयोग जागरूकता फैलाने और युवाओं को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *