9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, बैंकों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक, दिए गए निर्देश

0
a04c2937-1d00-4acc-8614-c103137483f7

लोक अदालत में वादकारियों को अधिक लाभ देने पर जोर, वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता

आगरा। आगामी 9 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसको लेकर बुधवार को बैक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा संजय कुमार मलिक के निर्देशन में 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में बुधवार को अंकित सहगल, प्रभारी लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, केनरा बैंक आगरा, पीएनबी बैंक, आर्यावर्त बैंक आदि के प्रबंधकों फाइनेंस कंपनी आगरा के अधिकारियों साथ बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अमर जीत द्वारा की गई। बैठक में सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा पंकज कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक चिह्नित किए गए मामलों का विवरण, नोटिस की तामीला, कितने नोटिस पक्षकारों को अब तक भेजे गए, पक्षकारों को बैंक ऋण से संबंधित मामलो में कितनी छूट प्रदान की जा सकती है और वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग जनों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारो को अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *