जीआरपी मथुरा ने 2 शातिर चोर दबोचे, 4 मोबाइल बरामद

0
2f1c2ab1-ba0e-40da-8fed-ea486622e184_1771127746873

मथुरा। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चोरी घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी मथुरा पुलिस ने दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए हैं। पकडे गए चोरों ने ट्रेनों और स्टेशन से यात्रियों का सामान चुराने की कई वारदातों का इकबाल किया।
मथुरा जीआरपी ने आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नम्बर 8 से 2 शातिर चोरों नेहना उर्फ ब्रजेश पुत्र पप्पू उर्फ पवन शर्मा निवासी नरौली चुनारदार बलदेव मथुरा और अमित राणा उर्फ गोटू पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी पूरन बिहार कालोनी औढेला रोड निहालगंज धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों प्लेटफार्म के समीप झाडियों में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल बरामद हुए। शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जीआरपी मथुरा जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित भाटी, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुजीत बन्देल, उप निरीक्षक अमित कुमार, अर्जुन सिंह, गौरव माझ्या, हैड कांस्टेबिल विक्रम सिंह, यथार्थ सागर और कांस्टेबिल योगेश कुमार व संदीप नगाइच आरपीएफ सीआईबी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *