बृज भूषण शरण सिंह बोले, 12 हजार में कैसे चलेगा घर?

0
8117542d-ee46-4813-a7d4-5012bc1898ef

नोएडा के श्रमिकों को मिला पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का साथ

लखनऊ। नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन में हिंसा के बाद मामला गर्मा गया है। विपक्ष के बाद अब भाजपा के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी मजदूरों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 12 हजार में कैसे किसी का घर चल सकता है। कहा कि मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है, इसमें आदमी जी भी नहीं सकता। इधर बुधवार को भी नोएडा में कई फैक्ट्रियों के बाहर मजदूर एकत्रित हुए।
बृजभूषण शरण सिंह पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों पर जबाब दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। मजदूरों की सैलरी पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहाकि मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है। 12 हजार रुपए सम्मानजनक मजदूरी नहीं है। इसमें आदमी जी भी नहीं सकता। मजदूर गांव छोड़कर जाते हैं। अगर 11-12 हजार रुपया उनको मिलता है तो 3-4 हजार का कमरा हो जाता है। बहुत सामान्य भोजन करें तो 3-4 हजार रुपए इसमें चले जाते हैं। सौ दो सौ रुपया बचता है, अगर बीमार हो जाए तो सब खत्म।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहाकि ऐसा लगता है इनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। इसके पीछे कौन हो सकता है के सवाल पर कहा, देखिए भाई, मैं बहुत ज्यादा बवाल में पड़ने वाला व्यक्ति नहीं हूं। हम जानते हैं कि मजदूरी कम है, जो बाहर जाकर मजदूरी कर रहे हैं, उनकी मजदूरी थोड़ा बढ़ना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह अक्सर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। पिछले दिनों उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वे अगला चुनाव लड़ेंगे चाहे बीजेपी टिकट दे या न दे। जबकि केसरगंज से अभी उनका बेटा भाजपा से ही सांसद है और एक बेटा विधायक है। वहीं रजनीतिक चर्चाएं ये भी हैं कि उनकी बेटी नोएडा से चुनाव लड़ेगी और राजनाथ के बेटे पंकज सिंह के खिलाफ उन्हें सपा का समर्थन मिल सकता है। उनकी बेटी शालिनी सिंह का मजदूरों के वेतन पर एक बयान भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *