टीयर्स बच्चों ने द्वारा राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक फुटबाल में जीता सिल्वर
अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम ग्वालियर में 6 से 10 अप्रैल तक हुई प्रतियोगिता
आगरा के गौरव और शशांक ने सिल्वर मेडल जीत किया शहर का नाम रोशन
आगरा। उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल बॉयज टीम ने गोटिया कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 6 से 10 अप्रैल तक अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग स्टेडियम, ग्वालियर में आयोजित की गई थी। इसमें आगरा से प्रतिनिधित्व कर रहे टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान के गौरव और शशांक ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश व आगरा का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अमित रत्नगर और भरत गुलानी सहित स्पेशल ओलंपिक भारत के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे ने भी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक में बच्चों को पदक प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की।

