रेडियो सिटी 91.9 एफएम आगरा ने शहर की शख्सियतों को सिटी के सितारे 2026 अवॉर्ड से नवाजा

0
9df7b493-dbc9-4607-8d11-295af073cf5f

आगरा। रेडियो सिटी 91.9 एफएम आगरा द्वारा सिटी के सितारे 2026 अवॉर्ड के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। रेडियो सिटी अपने मजबूत कंटेंट एंटरटेनमेंट और डिजिटल प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से करोड़ों श्रोताओं से जुड़ा हुआ है। आगरा में रेडियो सिटी 91.9 एफएम पिछले कई वर्षों से श्रोताओं का सबसे पसंदीदा स्टेशन बना हुआ है।

होटल होली डे इन में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और एसीपी सुकन्या शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नामी-गिरामी व्यक्तित्वों को सिटी के सितारे 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इनमें सत्यवीर चैधरी, डॉ. केशव मल्होत्रा, वरुण चैधरी, डॉ. ऋषभ पचैरी, डॉ. ईशान यादव, डॉ. महिमा उपाध्याय, अरुण शर्मा, विशाल शर्मा, लाखन सिंह कुशवाहा, अविचल वर्मा, अभिनव वर्मा, अगम प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. पुनीत भारद्वाज, डॉ. रजत गोयल, जयेश अग्रवाल, शुभम मित्रा, अनमोल जैन, जितेंद्र कुमार गोयल, उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, अमोल धीर अवनिश कुमार और चंदर दौलतानी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आरजे पंचायती राज (राजीव) और आरजे ईशान द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रेडियो सिटी आगरा के महाप्रबंधक जितेंद्रकांत शर्मा ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *