तेजस एक्सप्रेस में अब टूंडला से सवार होने वाले यात्रियों को भी मिलेगा नाश्ता

0
230033d2-200f-4abf-a9c8-b6007adc2aed

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्य निधि अग्रवाल की मांग पर आईआरसीटीसी ने किया फैसला

आगरा। तेजस एक्सप्रेस में टूंडला स्टेशन से सवार होने वाले यात्रियों को भी अब नाश्ते की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्य निधि अग्रवाल द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग पर आईआरसीटीसी ने यह फैसला लिया है।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्य निधि अग्रवाल लंबे समय से टूंडला से तेजस एक्सप्रेस में यात्रा करने वालों को नाश्ता दिए जाने की मांग कर रहीं थी। इसे लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से मुलाकात की और यात्रियों की समस्या को उठाया था। इसके बाद ये व्यवस्था शुरू होने की जानकारी मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरटीसी अजीत कुमार सिन्हा ने उन्हें दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *