मनीष शर्मा बने युवा कांग्रेस के प्रभारी
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मनीष शर्मा को युवा कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को बताया की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनीष शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम संभालने को कहा गया है।
खरगे ने पार्टी के युवाओं के इस संगठन के निवर्तमान प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के काम की सराहना की और कहाकि उनके कार्यकाल में संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अल्लावरु को पार्टी ने बिहार का प्रभारी बनाया है।
