यम की फांस काटने को भाई-बहनों ने किया यमुना में स्नान

0
vasharama-ghata-para-umaugdha-sharathathhalo-ka-hajama_c3992d4f33064eb1da0a358f57927cda

मथुरा के विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मथुरा। कार्तिक मास की द्वितीय तिथि को भाई दूज और यम द्वितीया पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। यमुना में भाई दूज पर यम द्वितीया का स्नान हुआ। बहनों ने यम की फांस से मुक्ति के लिए भाई के साथ स्नान करके दीर्घायु की कामना की। बृहस्पतिवार को यमुना घाटों पर भाई-बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मथुरा के विश्राम घाट पर यम द्वितीया के स्नान का खासा महत्व है। इस घाट पर भाई दूज वाले दिन बहनें अपने भाई के साथ स्नान करके उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। स्नान करने के बाद भाई-बहन इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।
हालांकि श्रद्धालुओं में घाटों की सफाई न होने से कुछ आक्रोश दिखाई दिया। बताया गया कि प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी विश्राम घाट पर यम द्वितीया स्नान के लिए साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई। हजारों की संख्या में भाई बहन स्नान करने के लिए पहुंचे। बेरीकेडिंग आदि भी नहीं हो सकी। उनका कहना है कि यम द्वितीया के स्नान के लिए प्रशासन पूर्व में तैयारी करता था। इस बार नगर निगम ने कोई तैयारी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *