मैं शिवभक्त, सारा जहर पी सकता हूं, किसी का अपमान नहीं सह सकताः मोदी

0
pm-modi-inaugurated-bio-ethanol-plant-in-numaligarh_large_1643_80

असम में भूपेन हजारिका को लेकर भावुक हुए पीएम मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे

दिसपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय असम यात्रा के दूसरे दिन रविवार को दरांग में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 6300 करोड़ की लागत से बनी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही, कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

पीएम मोदी ने कहाकि हमारी सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें नाचने-गाने वाला बताकर एतराज जताया था। उन्होंने कहा, मैं शिवभक्त हूं, सारा जहर पी सकता हूं, लेकिन किसी और का अपमान नहीं सह सकता। भूपेन दा का अपमान पूरे असम का अपमान है। पीएम मोदी ने कहाकि मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। हम सत्ता का स्वाद चखने नहीं, सेवा करने आए हैं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहाकि कांग्रेस पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों का समर्थन करती है। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। पीएम ने कांग्रेस नेताओं पर जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहाकि वह गरीबों, आदिवासियों और आस्था स्थलों की जमीनों पर अवैध कब्जे करके बैठे हैं। हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने असम में लाखों एकड़ जमीन घुसपैठियों से वापस ली है। प्रधानमंत्री ने नार्थ ईस्ट की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहाकि दशकों तक कांग्रेस सरकारें रहीं, लेकिन सिर्फ 3 पुल बनाए, जबकि भाजपा

सरकार ने 10 साल में 6 बड़े ब्रिज बना दिए। नॉर्थ ईस्ट में अब 5जी नेटवर्क, रेल-रोड और हवाई का जाल बिछ रहा है। इससे टूरिज्म और रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कहाकि अब असम का टाइम आया है। पीएम मोदी नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ की लागत से बने बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन और 7000 करोड़ की लागत वाले एफसीसी यूनिट की आधारशिला रखी।

स्वदेशी मतलब हिंदुस्तानी का पसीना

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वादेशी सामान खरीदने की अपील की। स्वदेशी की परिभाषा समझाते हुए कहाकि कंपनी किसी भी देश की हो, लेकिन प्रोडक्ट हिंदुस्तान में बना हो। पैसा किसी का भी हो, लेकिन पसीना मेरे देश के नौजवान का होना चाहिए।

जीएसटी में कटौती, महंगाई से राहत

पीएम मोदी ने कहा कि 9 दिन बाद नवरात्र शुरू होते ही जीएसटी की दरें घट जाएंगी। इसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। सीमेंट सस्ता होगा तो घर बनाना आसान होगा। दवाएं, हेल्थ बीमा और टू-व्हीलरध्कार भी सस्ती होंगी। इससे त्योहारों की खुशियों में और बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *