रामभद्राचार्य के बयान पर बरसे शिवपालए भारत.पाक मैच पर सरकार को घेरा

0
84db5bd97a17b6382dded5f6bedd5bea1730893254858651_original

कहा रामभद्राचार्य को दिखाई नहीं देताए ऐसे लोगों पर तरस आता है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से किये जाने के रामभद्राचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि उन्हें दिखाई नहीं देता है। ऐसे लोगों पर तरस आता है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर भी शिवपाल ने प्रतिक्रिया दी।

सपा नेता शिवपाल यादव ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर कहाकि भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उन्होंने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहाकि जो लोग इस मैच का विरोध कर रहे हैंए उन्हें लोकतंत्र में इसका अधिकार है। उन्होंने कहाकि देश में कानून व्यवस्था नहीं है।
सपा महासचिव ने कहाकि भाजपा वालों ने वादा किया था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो आधी रात को महिलाएं कहीं भी घूम सकेंगी। उन्होंने कहाकि महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। यह आरोप लगाया है कि बहुत से मामलों में तो रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की जा रही हैं। उन्होने यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर भी सवाल उठाया है।

शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहाकि विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संगठन का लक्ष्य समाजवादी वोटों को कटने से बचाना है। उन्होंने कहाकि भाजपा की जो सरकारें बनी हैंए वोट को चुराकर बनी हैं। समाजवादी पार्टी के लोग यूपी के 75 जिलों में वोट चोरी को रोकेंगे और भाजपा को हराएंगे।

तेजी से भागता है स्मार्ट मीटरः शिवपाल यादव

यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर हो रहे विरोध पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा किए स्मार्ट मीटर इतनी तेजी से भाग रहे हैंए जो बिल 2000 आता था वह 5000 पहुंच गया है। सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में है। सबसे ज्यादा वसूली उत्तर प्रदेश में होती है। साथ ही अवैध बिजली कटौती का आरोप लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *