भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर जीता फाइनल
अहमदाबाद। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वल्र्ड कप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी-20 वल्र्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी-20 वल्र्ड कप जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले फील्ंिडग करने का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी-20 वल्र्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन का स्कोर खडा किया।
भारत की ओर से संजू सैमसन ने टी-20 वल्र्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर गेंदबाज जिमी नीशम को 3 विकेट मिले। रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई और भारत ने फाइनल मुकाबला 96 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी-20 वल्र्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली है।

