आगरा के कमलानगर इलाके में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
इलाके में फैली अफरा-तफरी, भीड हुई जमा
आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
कमला नगर निवासी कृष्णा पचैरी कार को सड़क किनारे खड़ा कर रहे थे कि तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों से धिर कर खाक हो गई। हालांकि मौके पर जमा हुई भीड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग कार को खाक कर ही शांत हुई। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही है घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
