आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा का आगाज़ 13 जुलाई से
क्लब सदस्यों के साथ सिटी के खिलाडियों को भी मौका
आगरा। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक शानदार खबर है। आगरा क्लब लिमिटेड द्वारा ‘लाछमनदास ज्वेलर्स’ (Lachhmandas Jewellers) के सहयोग से भव्य “आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा” (Agra Club Sports Fiesta) का आयोजन किया जा रहा है। यह खेल महाकुंभ 13 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी 11 खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
9 जुलाई से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन, 13 को भव्य उद्घाटन
स्पोर्ट्स फिएस्टा का भव्य उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को दुपहर के 3:00 बजे आगरा क्लब के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट का समापन 14 अगस्त 2026 को क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगा।
टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक (Chief Convenor) और डायरेक्टर स्पोर्ट्स, ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार , आयोजन सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि इस फिएस्टा का उद्देश्य udaai मान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के साथ ही”एक भावना, अनेक खेल, असीमित जुनून” के साथ परंपरा, टीम वर्क और जीत का जश्न मनाना है।
इन 11 खेलों में दिखेगा रोमांच
इस महीने भर चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 11 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें मेंबर्स और नॉन-मेंबर्स दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं:
1. स्विमिंग (Swimming): 13 व 14 जुलाई (विभिन्न आयु वर्ग व वेटरन में क्लब के सदस्यों तथा अन्य तैराक। भी प्रतिभाग कर सकेंगे , पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जुलाई) संयोजक शशि कुमार जैन 9412257170
2. बिलियर्ड्स (Billiards): 13 जुलाई से 14 अगस्त (केवल मेंबर्स के लिए ओपन कैटेगरी) संयोजक अमित मेहरा 9837036378
3. टेबल टेनिस (Table Tennis): 19 जुलाई( विभिन्न आयुवर्ग में क्लब के सदस्य तथा शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे , पंजीकरण की आखिरी तिथि 16 जुलाई , खेल संयोजक हार्दिक पालीवाल 9319101110
4. गोल्फ (Golf): 19 जुलाई ( under 19 तथा ओपन केटेगरी , पंजीकरण की तिथि 16 जुलाई , खेल संयोजक कर्नल अर्नव बहुगुणा
5. लॉन टेनिस (Lawn Tennis): 01 व 02 अगस्त ( under 10 आयुवर्ग से veterans तक के खिलाडी जिसमें आगरा क्लब के सदस्य तथा शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे , पंजीकरण की आखिरी तिथि 28 जुलाई ,खेल संयोजक कमल चौधरी 9412260903
6. बैडमिंटन (Badminton): 24, 25 व 26 जुलाई (एंट्री की अंतिम तिथि: 22 जुलाई , under10 से veterans आयुवर्ग में केवल आगरा क्लब के सदस्यों के लिए) , खेल संयोजक सुमित कपूर 9837005620
7. फुटसल (Futsal): 31 जुलाई se 2 अगस्त (पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई) (इसमें क्लब के सदस्य तथा शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैँ खेल संयोजक पवन मंगल 9619901014
8. पिकलबॉल (Pickleball): 08 व 09 अगस्त , under 15 आयुवर्ग से veterans केटेगरी तक केखिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं( पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त , इसमें क्लब के सदस्य एवं शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं, खेल संयोजक R B सिंह 9837052092
9. बॉक्स क्रिकेट (Box Cricket): 08 से 14 अगस्त (पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त. केवल क्लब के सदस्यों के लिए) खेल संयोजक यश मेहता 9837562000
10. स्कवैश (Squash): 08 व 14 अगस्त (पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त हैं ( क्लब के सदस्यों के लिए एवं शहर के खिलाड़ियों के लिए ) खेल संयोजक सिद्धार्थ अरोरा 9837005621
11. फिटनेस कॉम्पिटिशन (Fitness Comp.): 08 व 14 अगस्त , पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त (स्ट्रेंथ एवं एंड्योरेंस कैटेगरी, केवल क्लब के सदस्यों के लिए) खेल संयोजक डॉ हिमालय सिंह
प्रबंधन टीम की देखरेख में तैयारियाँ पूरी
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आगरा क्लब की पूरी टीम मुस्तैद है। क्लब के प्रेसिडेंट शशि नागेंद्र प्रताप (IAS), ऑनरेरी सेक्रेटरी राहुल पालीवाल, डायरेक्टर एंटरटेनमेंट कर्नल धर्मेंद्र यादव, डायरेक्टर फाइनेंस आजाद भगत सिंह (PCS) के साथ-साथ डायरेक्टर बार विनय बंसल, डायरेक्टर किचन सौरभ अग्रवाल, डायरेक्टर प्रॉपर्टी अनुराग शर्मा, डायरेक्टर डेवलपमेंट वां प्लानिंग विंग कमांडर अमरिंदर सिंह और डायरेक्टर लाइब्रेरी वा गार्डन लेफ्टिनेंट कर्नल टी.सी. सिंह व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
Sports Fiesta-Entry Form FINAL
आयोजकों ने आगरा के खेल प्रेमियों और क्लब के सम्मानित सदस्यों से अपील की है कि वे समय से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस खेल उत्सव का हिस्सा बनें।
