पेचिंक स्लाॅट लीग में अदिति और राशि ने जीता स्वर्ण पदक

एकलव्य स्टेडियम में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता
9 राज्यों के 450 खिलाडियों ने लिया हिस्सा
आगरा। एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में सम्पन्न हुई पेंचिक स्लाॅट लीम नार्थ जोन खेलो इंडिया में आगरा की राशि और अदिति ने स्वर्ण और पहल जैन, तनिष्क कश्यप और प्रिया शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 9 राज्यों के करीब 450 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चैहान, एडीजी आगरा जोन डाॅ. अनुपमा कुलश्रेष्ठ और क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी संजय शर्मा ने विजेताओं को मैडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
महासचिव डाॅ. किरण कश्यप् ने बताया कि प्री-जूनियर वर्ग 30-33 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली की अनन्या स्वर्ण और आगरा की काव्या यादव ने कांस्य पदक जीता। प्री-जूनियर 33-36 किलो ग्राम वर्ग में हर्षिका प्रथम रहीं। वहीं प्री-जूनियर 39-42 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू कश्मीर की रीशा भट्ट और 42 से 45 किलोभार वर्ग में मरियम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्री-जूनियर 54 से 57 किलोग्राम वर्ग में आगरा की पहल जैन ने रजत और सीनियर वर्ग 70 से 75 किलो भार वर्ग में आगरा की तनिष्का कश्यप् ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा जूनियर ओपन वर्ग 85 से 100 किलोभार में यूपी की अदिति गौर प्रथम रहीं। सीनियर 100 किलोभार वर्ग में आगरा की प्रिया शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। इस दौरान तारिक जगर, सूरज श्रीवास्तव, मोहित बंसल और हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।