भारत ने तीसरी बार जीता चैंपिंयस ट्रॉफी का खिताब

न्यूजीलैंड का फिर फाइनल में टूटा दिल, चार विकेट से मिली शिकस्त
दुबई। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में पूरा कर लिया। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा आईसीसी खिताब है। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। टीम इंडिया ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चैका लगाया।
252 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सेंटनर का शिकार बने।
अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। जबकि केएल राहुल और रविद्र जडेजा नाबाद लौटे। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत सधी हुई थी। विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना पाए। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उन्हें शमी ने आउट किया। इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं माइकल ब्रेसवेल शतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।