नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

0
Nitin-Nabin-1765713918614

बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन नवीन

पार्टी आलाकमान ने जताया भरोसा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहाकि भाजपा के संस दीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को तत्काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने नवीन को इस पद के लिए चुना है।

केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहाकि विश्व के सबसे बड़े दल भाजपा में सदस्य से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव जिस आपसी समन्वय से होता है, वह दुनिया के लिए अकल्पनीय है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *