मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म, शाह के कांपते हैं हाथ, उनकी वोट चोरी पकड़ी गईः राहुल

0
g8h8csbawaadoqa_1765710237

वोट चोर गद्दी छोड रैली में जमकर गरजे कांग्रेसी नेता

भाजपा वालों ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी कर लियाः खडगे

चुनाव आयोग के बिना ये कोई चुनाव नहीं जीत सकतेः प्रियंका

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने वोट छोड़ गद्दी छोड़ रैली निकाली। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहाकि पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहाकि इन लोगों ने (केंद्र सरकार) ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं। गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडाणी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया, जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं, भापजा के नहीं। राहुल गांधी ने कहाकि मोहन भागवत कहते हैं कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। ये आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है। देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है।

उन्होंने कहाकि कांग्रेस के डीएनए में सत्य है। उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। नोटबंदी, जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। ये सब कुछ इसलिए हो रहा, क्योंकि वोट चोरी हो रही है। ये लोग वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते।

बेटे को कुछ भी हो पर देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिएः खडगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहाकि मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन होना था। मुझे घर से भी फोन आया कि आपको आना चाहिए, लेकिन जब देश के लिए जवान मर रहे हैं, इंदिरा-राजीव ने कुर्बानी दी, सोनिया ने सब कुछ त्याग दिया। मैं अपने बेटे के लिए इस लड़ाई को छोड़कर नहीं जा सकता। बेटे को कुछ भी हुआ कोई बात नहीं, लेकिन देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। हमें पीछे नहीं हटना है, पीछे हट जाएंगे तो मर जाएंगे।

हमने जो बनाया, भाजपा ने सब बिखेर दियाः प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं, लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते। पीएम ऑफिस के अधिकारी बेटिंग एप चला रहे थे, इसकी चर्चा क्यों नहीं होती, जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बिखेर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *