ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद भी क्षेत्र में विद्युत सप्लाई रही जारी

0
8bcb96c1-6435-42be-8cd6-b76d16248db2

सदर बाजार के व्यापारियों ने टोरंट पाॅवर टीम की दक्षता को सराहा

बिजली आपूर्ति बाधित होने देने के लिए टोरेंट पावर को दिया धन्यवाद

आगरा। सदर बाजार के पास स्थित अल्लाह बक्स सब स्टेशन पर बड़े ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार को लगी भीषण आग के बावजूद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आया। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों के साथ ही व्यापारियों ने टोरंट पाॅवर के कार्य की सराहना की है।

सदर क्षेत्र में अल्लाह बक्स सब स्टेशन के एक दस एमबीए के ट्रांस फार्मर में मंगल वार दोपहर को भीषण आग लग गई। आसमान छूतीं आग की लपटों को फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इसके बावजूद टोरेंट पावर की दक्ष टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे सदर बाजार और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी। वर्तमान में भी क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है।

टोरेंट पावर के इस तत्परता कार्य की बाजार कमेटी सदर बाजार द्वारा जमकर सराहना की गई। बाजार कमेटी के हिमांशु सचदेवा ने कहाकि अग्निकांड की इतनी बडी घटना होने के बाद भी एक मिनट को विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं हुई। उन्होनंे उम्मीद जताई कि इसी तरह पूरे शहर में सुरक्षित और सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति मिलती रहेगी। सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष भूषण कुमार, सचिव मयंक सौंधी और कोषाध्यक्ष संजीव अरोरा ने कहाकि अल्लाह बक्स विद्युत सब स्टेशन के दस एमबीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के बावजूद क्षेत्र में विद्युत सप्लाई लगातार जारी रही। इसके लिए टोरंट पाॅवर की टीम बधाई की पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *