कंगना रनोट पर चलेगा राजद्रोह का केस

0
kagana-ranaeta_32709087d98ae3122918382cc333beaa

फिल्मी अदाकारा रनौत पर है किसानों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

आगरा एमपी-एमएलए कोर्ट में अगली सुनवाई 29 नवम्बर को होगी

आगरा। फिल्मी अदाकारा और सांसद कंगना रनोत के खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह का केस चलेगा। स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका स्वीकार कर ली।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन में बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने रिवीजन स्वीकार कर 6 मई को परिवाद में पारित हुए आदेश को निरस्त कर दिया है। अवर न्यायालय को निर्देश दिए हैं कि बीएनएसएस की धारा 225 के प्रावधानों के अनुपालन वाद पत्रावली पर मौजूद तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर फिर से सुनवाई करें। 29 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद कंगना रनौत ने अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

अधीनस्थ न्यायालय ने 6 मई 2025 को परिवाद को खारिज कर दिया था। वादी अधिवक्ता ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन किया। रिवीजन की सुनवाई में अदालत ने पाया कि 6 मई 2025 को पारित हुए आदेश में धारा 225 (1) बीएनएसएस के प्रावधान की अनदेखी हुई थी। इस पर याचिका स्वीकार करने के आदेश दे दिए। पिछली तारीख पर दोनों पक्षों की अदालत में बहस हुई थी। अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *