जयपुर में डंपर का कहरः नशे में धुत ड्राइवर ने सडक पर बिछा दीं लाशें

0
b98a2cfe454451522bac29536b5b6cc01762158937526584_original

5 किमी तक 17 गाड़ियों को रौंदा, 19 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की 5-5 लाख सहायता राशि की घोषणा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार तड़के नशे में धुत डंपर चालक ने पांच किलोमीटर तक मौत का तांडव मचाया। लोहामंडी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले नियंत्रण खोया, फिर विपरीत लेन में घुसकर कारों, मोटर साइकिलों और राहगीरों को रौंद डाला। हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक शराब के नशे में था। कई बार टक्कर मारने के बाद भी उसने ब्रेक नहीं लगाया और जो सामने आया, उसे कुचलता चला गया। आखिरकार पांच किलोमीटर बाद भीड़ ने ट्रक को घेरकर रोका। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। घायलों का सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार डंपर लोहामंडी पेट्रोल पंप की दिशा से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहनों में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम खुलवाया। मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने हालात को काबू में लिया। डंपर को सड़क से हटाने का प्रयास जारी है ताकि यातायात बहाल किया जा सके। पुलिस ने कहा कि हादसे की सटीक वजह और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *