रेलमंत्री ने अहमदाबाद स्टेशन का किया निरीक्षण, बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा की

0
IMG-20251103-WA0043-1024x707

अहमदाबाद। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अहमदाबाद स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास और हाई स्पीड रेल बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि देशभर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास जारी है। इनमें अहमदाबाद एक प्रमुख केंद्र है। स्टेशन पर 16 मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। साथ ही बुलेट ट्रेन और मेट्रो स्टेशन को एकीकृत रूप में विकसित किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि स्टेशन को तीन नए प्लेटफॉर्म मिलेंगे, जिससे परिचालन क्षमता बढ़ेगी। वटवा में 10 पिट लाइनों वाला मेगा टर्मिनल विकसित किया जाएगा, जिससे 45 अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा संभव होगी। पुनर्विकास कार्य मोढेरा सूर्य मंदिर से प्रेरित वास्तुशिल्प डिजाइन पर आधारित है, जिसमें ऐतिहासिक झूलता मीनार और ब्रिक्स मीनार को भी संरक्षित किया गया है।

अहमदाबाद स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो हाई.स्पीड रेल, मेट्रो और बीआरटीएस से जुड़ा होगा। यहां ग्रीन बिल्डिंग तकनीक, अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियों, दिव्यांगजन.अनुकूल सुविधाएं और ऊर्जा दक्ष अवसंरचना स्थापित की जा रही हैं, जिससे यह स्टेशन देश का आधुनिकतम और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध केंद्र बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *