मुदित चंद्रा ने प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी उमरे. का कार्यभार संभाला
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी का कार्यभार मुदित चंद्रा ने ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह पद निवर्तमान प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. बालाचंद्र अय्यर के 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के उपरांत ग्रहण किया है।

श्री चंद्रा 1998 सिविल सेवा परीक्षा बैच के भारतीय रेल कार्मिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज से पूरी की। उसके बाद मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीई) की डिग्री प्राप्त की। श्री चंद्रा ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में पदस्थ होने से पहले भारतीय रेलवे में उपमहाप्रबंधक (सामान्य), उत्तर मध्य रेलवे के आगरा, झांसी और प्रयागराज मंडलों में मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख और आगरा मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक-परिचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
