दो वंदे भारत सहित तीन ट्रेनों को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

0
fc403173-913f-49d9-bed3-6a6ea53017a3

बांसवाडा से प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रसिंग के जरिए किया स्पेशल रेलसेवाओं का उद्घाटन

जोधपुर-दिल्ली कैंट, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत और उदयपुर सिटी-चंडीगढ एक्सप्रेस शुरू

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल सेवाओं को बताया उपयोगी, मिट्टी से बने कुल्हड़ का होगा उपयोग

बांसवाडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित समारोह में 2 वंदे भारत ट्रेन और 1 एक्स्प्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह रेल सेवाएं राजस्थान के निवासियों को नए क्षेत्रों से जोड़ने सफर को आसान बनाने का कार्य करेंगी। इन ट्रेनों में जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत और उदयपुर सिटी-चंडीगढ- उदयपुर सिटी शामिल हैं।

जोधपुर में आयोजित समारोह में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद पाली पीपी चैधरी, सांसद (राज्यसभा), राजेन्द्र गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने जनप्रतिनिधियों संग वन्दे भारत ट्रेन में बच्चों से बातचीत की और नई तकनीक की ट्रेन में यात्रा करने के उत्साह के बारे में जानकारी ली। साथ ही रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट कैब में अत्याधुनिक फीचर्स के लिए इंजीनियरिंग कौशल की प्रशंसा की। उन्होंने कहाकि इन रेल सेवाओं के संचालन से जोधपुर के निवासियों को व्यापार और शिक्षा के लिए बेहतर रेल सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।

इस अवसर पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रेलमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहाकि जोधपुर से विभिन्न स्थानों के लिए प्रतिदिन आवर्ती वाली ट्रेनों का संचालन कर क्षेत्र को सौगात प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जोधपुर स्टेशन के रीडेवलपमेंट का कार्य लगभग 500 करोड़ की लागत से किया जा रहा है जो कि भविष्य में आमजन के लिए बेहद उपयोगी होगा। साथ ही बताया कि जैसलमेर स्टेशन के रीडेवलपमेंट का कार्य लगभग पूरा हो गया है।

जोधपुर से दूसरी वन्दे भारत के संचालन पर उन्होने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आभार जताया। सांसद पाली पीपी चैधरी ने पाली स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी के लिए रेल मंत्री आभार व्यक्त किया। इस दौरान जोधपुर स्टेशन के निरीक्षण करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। रेलमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहाकि जोधपुर स्टेशन को स्थानीय विरासत के अनुरूप अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *