रेलवेः मजदूर वर्ग को अधिक निपुण और सशक्त बनाने पर दिया जोर
आगरा रेल मंडल में महिला कल्याण संगठन ने हषोल्लास से मनाया मजदूर दिवस
आफिसर्स क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगठन की सदस्याओं ने लिया हिस्सा
आगरा। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आगरा रेल मंडल के महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे के आॅफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मजदूर वर्ग को और अधिक निपुण और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगठन की महिलाओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
आगरा रेल मंडल के महिला कल्याण संगठन द्वारा मजदूर दिवस पर उपलक्ष्य में रेलवे आफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे के विभिन्न विभागों के समूह -डी कर्मचारियों के साथ-साथ सास्कृतिक समिति की महिलाओं ने भी भाग लिया। संगठन की अध्यक्षा ईशानी गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान ईशानी गोयल ने मजदूर वर्ग के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होने मजदूर वर्ग को अधिक निपुणता के साथ कार्य करने और सशक्त बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान आयोजितं सास्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से मजदूर वर्ग को जागरूक किया गया। सभी नामित कर्मचारियों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर महिला संगठन की अध्यक्षा ईशानी गोयल, सचिव मोनिका, कोषाध्यक्ष डॉ. ममता मीना, संयुक्त सचिव रीना बघेला, वरिष्ठ सदस्य रेनु प्रसाद, स्नेहा कुमारी, अपूर्वा यादव, सविता त्रिपाठी, लता मेघवाल और अस्मिता अग्रहरी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के सफल बनाने में कल्याण निरीक्षक राजेश कुमार का विशेष योगदान रहा। सभी उपस्थित कर्मचारियों ने महिला कल्याण संगठन उतर मध्य रेलवे आगरा का आभार व्यक्त किया।

