भारत स्काउट्स एंड गाइड्स आगरा मंडल में हुई पदाधिकारियों की नियुक्ति
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स प्रयागराज के राज्य मुख्य आयुक्त द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स आगरा मंडल में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्काउटिंग पदनामों पर नियुक्त किया गया है।
सुषमा अग्रवाल उपाध्यक्ष
अनिल सिंह पटेल जिला आयुक्त (कब)
विवेक दिवाकर जिला आयुक्त (रोवर)
डॉ. सपना कुमारी जिला आयुक्त (रेंजर), जिला आयुक्त बुलबुल
संतोष कुमार त्रिपाठी जिला आयुक्त (मुख्यालय)
आनंद प्रकाश श्रीवास्तव जिला आयुक्त (मुख्यालय)
अनादी मित्तल जिला आयुक्त (मुख्यालय)
शुभम अग्रहरी जिला आयुक्त (मुख्यालय)
भौरी लाल मीना सहायक जिला आयुक्त (स्काउट्स)
प्रेम चंद अग्रवाल सहायक जिला आयुक्त (स्काउट्स)
संजय कुमार गौतम सहायक जिला आयुक्त (स्काउट्स)
उक्त सभी नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के अनुभव एवं योग्यता के आधार पर की गई हैं। राज्य मुख्य आयुक्त द्वारा सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी गई है और अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह अधिसूचना संगठन के सुदृढ़ीकरण और नागरिक सुरक्षा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
