जीआरपी आगरा कैंट ने रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, लाखों का माल बरामद

0
4c910d4e-df90-4c9e-a1d2-e8ec2e609908

4.80 लाख के जेवरातों के साथ छह चोर गिरफ्तार

दिल्ली में रहकर आगरा में वारदातों को देते थे अंजाम

आगरा। रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर गैंग का जीआरपी आगरा कैंट ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोर गैंग के आधा दर्जन शातिरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लाखों के सोने-चांदी के जेवरातों के साथ अन्य सामान बरामद किया है। यह गिरोह दिल्ली में रहकर आगरा में वारदातों को अंजाम देता था।


जीआरपी आगरा कैंट गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान राकेश पुत्र गणेश, जुल्फिकार पुत्र शफीक, समीर पुत्र सालबर, हिमांशु पुत्र कमलेश, गुफरान पुत्र जुल्फिकार और अंकित पुत्र मनोज कुमार हैं। पुलिस के अनुसार पकडे गए गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और वर्तमान में सभी दिल्ली के अलग-अलग इलाकें में रहकर आगरा में ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। राजकीय रेलवे पुलिस ने इनके कब्जे से सोने की एक चेन, कान की टॉप्स के साथ चांदी की पायल, घरेलू उपयोग का सामान, तीन मोबाइल फोन और एक देशी तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद माल की कीमत 4 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार अरोपियों ने इकबाल किया कि वे दिल्ली में रहकर आगरा और आसपास के इलाकों में ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाते थे। पुलिस आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शातिर चोर गिरोह के गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी आगरा कैंट संदीप तोमर, उपनिरीक्षक मोहम्मद दानिश, राजीव कुमार, हैड कांस्टेबिल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबिल रविकान्त शर्मा, मनेन्द्र, उदय प्रताप, विकास, आरपीएफ क्राइम टीम से.एएसआई अजयपाल सिंह मीणा कांस्टेबिल राहुल अत्री, पुष्पेन्द्र सिंह, संदीप नागाइच सीआईबी क्राईम विंग और जितेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे