आगरा के कोतवाली में जमींदोज की गई लाखों की जब्त अवैध शराब
कोतवाली पुलिस ने 8 मामलों में जब्त 272.78 लीटर अवैध शराब की गई नष्ट
न्यायालय के आदेश पर जेसीबी से गड्ढा खोद जमींदोज की गई अवैध शराब
आगरा। आॅपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये की शराब जमीं दोज कर दी। कोर्ट ने जब्त शराब को नष्ट करने का आदेश दिया था। उक्त शराब कोतवाली पुलिस ने 8 अलग-अलग मामलों में जब्त की थी, जिसे कोतवाली परिसर में जमींदोज कर नष्ट किया गया।
पुलिस उपायुक्त नगर अली अब्बास ने बताया कि आॅपरेशन क्लीन के तहत बीत कुछ सालों में कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई 272.78 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी। कोर्ट ने आठ मामलों का निस्तारण कर दिया था।
उक्त अवैध शराब का नष्टीकरण अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मंगलवार को गठित टीम द्वारा किया गया। कोतवाली के मालखाने में रखी उक्त जब्त शराब को जेसीबी से गड्डा खोदकर जमींदोज किया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली की निगरानी में सभी जब्त 272.78 लीटर शराब को जेसीबी से गड्ढा खोदकर कोतवाली परिसर में नष्ट कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और हैड मोहर्रिर भी मौजूद रहे।




