सिकंदरा पुलिस ने 11 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे
मोटर साइकिल से मथुरा में सप्लाई करने जा रहे थे गांजा
पुलिस ने गांजा, दो मोबाइल व एक मोटर बाइक की बरामद
तस्करों ने किया कबूल, आगरा-मथुरा में करते थे गांजा सप्लाई
आगरा। मोटर साइकिल पर गांजे की बोरी लेकर बेचने जा रहे दो मोटर साइकिल सवार तस्करों को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इनके कब्जे से 11 किलो 6 सौ ग्राम गांजा, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल और नकदी बरामद की गई है। पकडे गए तस्करों ने बताया कि वह लोग गांजा मथुरा बेचने के लिए जा रहे थे।
सिकंदरा पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि मोटर साइकिल सवार दो मादक पदार्थ तस्कर पनवारी-अटूस मार्ग से मथुरा की ओर गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस ने हाइवे पर हीरा लाल की प्याऊ के समीप चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों कृष्णपाल सिंह पुत्र ओमवीर और अरुण पुत्र कपूरचंद निवासी गांव नागर अछनेरा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने बोरी में 11 किलो 6 सौ ग्राम गांजा, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल के अलावा 55 सौ रुपये बरामद किए।
एसीपी हरीपर्वत अमिषा सिंह ने बताया कि पकडे गए आरोपियों ने कबूल किया कि वह लोग मथुरा हाइवे से गुजरने वाले ट्रकों से गांजा लेकर आगरा और मथुरा में सप्लाई करते हैं। आज वे मथुरा गांजे के खेप पहुंचाने जा रहे थे कि पकडे गए। गांजा तस्करों को पकडने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नीलेश शर्मा, आशीष त्यागी, पवन कुमार, दीपक कुमार और निष्कर्ष तोमर के अलावा कांस्टेबिल नरेन्द्र कुमार, रोहित उमराव, भूरा सिंह और सोमेश चैधरी आदि शामिल रहे।
