आगरा के बटेश्वर को मिलेगी विकास की नई सौगात, 14 अक्टूबर को होगा रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन

0
IMG_0351

आगरा: सांसद राजकुमार चाहर के संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के बटेश्वर में आगामी 14 अक्टूबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  द्वारा वर्चुअली बटेश्वर रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा।

इसी क्रम में मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के साथ निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की प्रगति तथा 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की । संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम एवं निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

लगभग ₹35 करोड़ की लागत से बनने वाला आधुनिक बटेश्वर रेलवे स्टेशन स्व. भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की पावन स्मृतियों को समर्पित होगा। यह स्टेशन बाह-बटेश्वर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

नए रेलवे स्टेशन से क्षेत्रवासियों को बेहतर यात्री सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बटेश्वर की धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी तथा क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बटेश्वर की आस्था, विरासत और विकास—अब एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि बाह-बटेश्वर के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

#Bateshwar #BateshwarRailwayStation #BateshwarDevelopment #Agra #Railway #AshwiniVaishnaw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे