मथुरा जंक्शन पर हुई तिमाही बैठक हिन्दी के प्रयोग को बढावा देने पर दिया बल

0
1dfa57f6-0741-4cd6-b756-0d5615c9517c

मथुरा। राजभाषा हिंदी की तिमाही बैठक स्टेशन निदेशक मथुरा जंक्शन कार्यालय में हुई। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और बढ़ावा देने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता स्टेशन निदेशक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने की।

बैठक में मथुरा जंक्शन क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया। बताया गया कि मथुरा जंक्शन ‘क’ क्षेत्र में होने के कारण यहां राजभाषा संबंधी कार्यों का निष्पादन शत-प्रतिशत किया जा रहा है। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में कहा गया कि मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल और अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता के निर्देशन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व में राजभाषा हिंदी का कार्य आगरा रेल मंडल में सराहनीय ढंग से संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे